Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़की होने से खफा पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या

April 25, 2025

लड़की होने से खफा पति ने पत्नी का गला दबाकर की हत्या

लुधियाना: डेढ़ महीने पहले युवती ने बेटी को जन्म दिया तो पति इसी बात से खफा रहने लगा था। पति बेटा चाहता था। जिस दिन से बेटी हुई पति लगातार पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। बुधवार देर रात पति पत्नी में इसी बात को लेकर बहस हो गई और पति ने शराब के नशे में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति अमित वर्मा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृत्तका प्रियंका का शव सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्रियंका की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है।

प्रियंका और उसका पति अमित वर्मा अमर कालोनी हुंदल चौक ताजपुर रोड पर किराए के कमरे में रहते थे। प्रियंका के परिजनों ने डेढ़ महीने पहले प्रियंका ने बेटी को जन्म दिया। जब से बेटी हुई अमित तब से प्रियंका को परेशान करने लगा था। यही नहीं शराब पीकर उसके साथ मारपीट भी करता था। बुधवार शाम को अमित ड्यूटी से आया और उसने शराब पी हुई थी। रात को फिर से दोनों के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर अमित ने उसका गला दबा दिया। गला दबाने से प्रियंका जब बेहोश हो गई तो वह एक डॉक्टर को बुलाकर लाया और डॉक्टर ने उसे कह दिया कि उसकी मौत हो चुकी है।

पुलिस को मामले की सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया और उसके पति से पूछताछ शुरू की। पहले तो वह मानने को तैयार नहीं था कि उसने गला घोंटकर हत्या की है लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछा तो वह मान गया। थाना जमालपुर के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी लड़का चाहता था और इसी बात को लेकर वह अपनी पत्नी के साथ लड़ता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बुधवार रात को इसी चक्कर में पत्नी का गला घोंटकर उसी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि लड़के भाई के बयान ले लिए हैं और आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दिया है।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें