काठमांडू: नेपाल में 105 पर्वतारोही समूहों के 987 पर्वतारोहियों को वसंत पर्वतारोहण के मौसम के दौरान 26 पर्वतों पर चढ़ने की अनुमति दी गयी है।
पर्यटन विभाग के निदेशक लीलाधर अवस्थी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पर्वतारोहियों में 217 महिलाएं शामिल हैं तथा वे 51 देशों और क्षेत्रों से हैं। कुल 328 पुरुषों और 74 महिलाओं को 8,848.86 मीटर ऊंचे माउंट कोमोलांगमा पर चढ़ने की अनुमति दी गयी, जो नेपाल और चीन के बीच स्थित दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...