Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सस्ते नहीं, रॉयल लगते हैं ये 5 Hair Color… इंडियन स्किन टोन पर लगतें हैं कमाल, करें ट्राई

April 26, 2025

सस्ते नहीं, रॉयल लगते हैं ये 5 Hair Color… इंडियन स्किन टोन पर लगतें हैं कमाल, करें ट्राई

5 Hair Colors Looks Royal: अगर आप अपने लुक में कुछ नया और क्लासी ट्विस्ट लाने की सोच रही हैं, तो हेयर कलर एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन हर रंग हर स्किन टोन पर सूट नहीं करता। खासतौर पर इंडियन स्किन टोन के लिए सही शेड चुनना बहुत ज़रूरी होता है। आज हम आपको ऐसे 5 हेयर कलर शेड्स के बारे में बता रहे हैं जो न सिर्फ महंगे लुक देते हैं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी एक रॉयल टच देते हैं।

5 Hair Colors Looks Royal
5 Hair Colors Looks Royal

1. एस्प्रेसो ब्राउन (Espresso Brown)

-गहरा ब्राउन शेड जो ब्लैक हेयर के साथ नेचुरली ब्लेंड होता है। यह हेयर कलर इंडियन स्किन टोन के लिए परफेक्ट है क्योंकि यह स्किन को वॉर्म और ग्लोइंग दिखाता है।

2. कैरेमल ब्राउन (Caramel Brown)

-इस शेड में हल्की गोल्डन अंडरटोन होती है, जो आपके लुक में गर्माहट और चमक भर देता है। खासकर वॉर्म टोन वाली स्किन के लिए यह शेड एकदम परफेक्ट है।

3. हेजलनट ब्राउन (Hazelnut Brown)

-हेजलनट ब्राउन एक रिच और सटल ब्राउन टोन है जो न केवल ऑफिस फ्रेंडली है, बल्कि पार्टी लुक में भी चार चांद लगा देता है। यह रंग नेचुरल लाइट में बहुत खूबसूरत दिखता है।

4. मोचा ब्राउन (Mocha Brown)

-ना ज्यादा लाइट, ना ज्यादा डार्क – मोचा ब्राउन एक बैलेंस्ड शेड है जो हर स्किन टोन पर शानदार लगता है। यह बालों को वॉल्यूमिनस और सिल्की अपील देता है।

5. हनी ब्राउन (Honey Brown)

-अगर आप हेयर में हल्का गोल्डन ग्लो चाहती हैं तो हनी ब्राउन बेस्ट चॉइस है। यह कलर यंग और फ्रेश लुक देता है, खासतौर पर समर सीज़न के लिए।

टिप: हमेशा प्रोफेशनल हेयर कलरिस्ट से सलाह लेकर कलर करवाएं और हेयर केयर रूटीन को फॉलो करें ताकि कलर ज्यादा दिन तक टिका रहे और बाल हेल्दी दिखें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें