Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शादी की खुशियां मातम में बदली, एक घर से ही उठी 4 अर्थियां, इलाके में शोक की लहर

April 26, 2025

शादी की खुशियां मातम में बदली, एक घर से ही उठी 4 अर्थियां, इलाके में शोक की लहर

हिमाचल डेस्क (सचिन शर्मा): हिमाचल प्रदेश के गोहर मंडी से एक दिल दहला देने वाली दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस दर्दनाक कार हादसे में बरात से लौट रहे भाई, भाभी और 11 माह की भतीजी समेत मृतक पांच लोगों का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। हादसे में एक ही घर से चार अर्थियां उठीं और एक ही शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिल दहलाने वाले इस हादसे से समूचे इलाके में शोक की लहर है।

मृतकों की अंतिम विदाई में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया तथा इस मौके पर हर कोई नम आंखो में गमगीन हो गया। नगालनी के श्मशान घाट पर मृतक दूनी चंद, कांता देवी और उनकी दुधमुही बच्ची किंजल तथा नेपाल निवासी मीना देवी को दूल्हे छोटे शेर सिंह ने चारों चिताओं को मुखाग्नि दी।

जबकि हादसे में पांचवे मृतक डाहलू राम निवासी नौण का उनके पैतृक गांव के स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने के लिए लोगों ने प्रार्थना की है। इलाके के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता दिखाई है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

परिवार पर दुःख का पहाड़ टूटा

हादसे ने इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। शादी को धूमधाम से मनाने जुटे परिवार पर उस वक्त दुःख का पहाड़ टूट गया था, जब कार हादसे में परिवार के तीन लोग दुनिया छोड़ गए। खबर सुनते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। बता दें कि तड़ाई (तरौर) से भाटकी धार को कई बारात के वापसी पर बड़े भाई दूनी चंद समेत उसकी पत्नी, एक दुधमुही बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

कार के दर्दनाक हादसे में बड़े भाई की पत्नी और 11 माह की बेटी की मौत हो गई है उपमंडलाधिकारी नागरिक गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि प्रशासन द्वारा मृतकों के प्रत्येक परिवारजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि मौका पर दी गई। गोहर प्रशासन पीड़ित परिवार के प्रति गहरी सवेंदना प्रकट करता है। अन्य राहत राशि नियमानुसार प्रदान कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें