Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-अमरीका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत जारी

April 26, 2025

भारत-अमरीका में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत जारी

न्यूयॉर्क: वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर निरंतर बातचीत और संवाद जारी है। उन्होंने कहा कि इसका पहल चरण पर इस साल अक्तूबर तक शुरू हो जाएगा। प्रसाद ने भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक संवाद सत्र में भारतीय-अमरीकी समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते ये टिप्पणियां कीं। इलैक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रलय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रसाद ने कहा कि भारत और अमरीका के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच लगातार संवाद और संचार होता रहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई पिछली बातचीत में द्विपक्षीय व्यापार समझौते की औपचारिकताएं और तौर-तरीके तय कर लिए गए हैं और सितंबर तक, आप हमारे कार्यक्रम और नीतियों का पहला हिस्सा देखेंगे।

ये भी पढ़ें: Puducherry Assembly Elections :पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, रोबोट ने किया वोटरों का स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें