Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुल्तानविंड पुल तय समय से 6 महीने पहले होगा चालू : Harbhajan Singh ETO

April 30, 2025

सुल्तानविंड पुल तय समय से 6 महीने पहले होगा चालू  : Harbhajan Singh ETO

जंडियाला गुरु: तरनतारन को जाने वाले रास्ते पर गांव सुल्तानविंड की मुख्य सड़क पर लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम को देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से करीब सात महीने पहले शुरू किया गया पुल तय समय जून 2026 से करीब छह महीने पहले इसी साल दिसंबर में चालू कर दिया जाएगा। उक्त शब्द लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पुल की प्रगति का जायजा लेते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर हलका विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्झर भी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डॉ. निज्झर की सिफारिश पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा 725 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े पुल के दोनों ओर 5.5 मीटर चौड़ी सर्विस लेन का निर्माण भी किया जाना है।

उपरोक्त के अलावा, जल निकासी के लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर नालियां बनाई जाएंगी तथा वर्षा जल को भूमिगत करने के लिए रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस पुल के बनने से श्री दरबार साहिब अमृतसर, श्री दरबार साहिब तरनतारन, गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी शहीद, टाहला साहिब, बाबा बुड्ढा जी आदि धार्मिक स्थलों में जाने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान हो जाएगी और यहां लगने वाला ट्रैफिक जाम भी खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अमृतसर बाईपास और ऐतिहासिक सुल्तानविंड पर स्थित कालोनियों के निवासियों को भी इस पुल के निर्माण से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने अब तक किए गए कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए उक्त कंपनी को दिसंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें- हेल्थ अलर्ट: खाली पेट धूप में निकलना पड़ सकता है भारी, अपनाएं ये सावधानियां

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें