Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच होशियारपुर के गांव में आसमान से धातु का मलबा गिरने से दहशत फैली

May 7, 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच होशियारपुर के गांव में आसमान से धातु का मलबा गिरने से दहशत फैली

Operation Sindoor : पंजाब में होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र के घगवाल गांव के निवासियों में उस समय भारी दहशत फैल गई जब बुधवार तड़के एक घर के आंगन में आसमान से धातु की एक बड़ी मशीन का टुकड़ा कथित तौर पर गिर गया। यह घटना रात करीब 1:30 बजे हुई जब गांव के लोग एक जोरदार धमाके से चौंक गए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तेज आवाज ने उन्हें जगा दिया और बाहर भागकर आने पर उन्होंने देखा कि उनके आंगन में धातु की एक बड़ी मशीन पड़ी हुई है।

कथित तौर पर उस वस्तु से धुआं निकल रहा था और भिनभिनाने जैसी आवाज आ रही थी। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हाजीपुर थाने के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।

होशियारपुर की जिला उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। हमने वस्तु की जांच करने और इसकी उत्पत्ति और प्रकृति का पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया है। उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की। उन्होंने कहा,‘‘डरने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जांच पूरी होते ही हम सत्यापित जानकारी साझा करेंगे। ‘’इस घटना से क्षेत्र में चिंता पैदा हो गई है विशेषकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें