Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशेयां विरूद्ध मुहिम : पंजाब पुलिस ने 6 मामलों में 10 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

May 9, 2025

युद्ध नशेयां विरूद्ध मुहिम : पंजाब पुलिस ने 6 मामलों में 10 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

नवांशहर: पंजाब सरकार द्वारा पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान युद्ध नशे विरूद्ध तहत जिला एसबीएस नगर पुलिस ने विभिन्न छह मामलों में 10 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस अभियान तहत जिला पुलिस ने 265 ग्राम हैरोइन, 115 प्रतिबंधित गोलियां व 60 कैप्सूल सहित दस रुपए के नोट से बना पाइप, लाइटर व सिल्वर पन्नी बरामद की है। जिसमें सीआईए स्टाफ नवांशहर ने 260 ग्राम हैरोइन सहित दो, सिटी नवांशहर पुलिस ने 40 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक, थाना सदर नवांशहर पुलिस ने 05 ग्राम हैरोइन सहित दो, राहों पुलिस ने 45 प्रतिबंधित गोलियां, दस रुपए के नोट से बना पाइप, लाइटर व सिल्वर पन्नी सहित तीन, बहराम पुलिस द्वारा 60 प्रतिबंधित कैप्सूल सहित एक व चौंकी आंसरों पुलिस द्वारा 30 प्रतिबंधित गोलियों सहित एक (कुल 10) नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने काबू किए दसों नशा तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट तहत विभिन्न मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले मामले में सीआईए स्टाफ नवांशहर में तैनात सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रेलवे ब्रिज क्रासिंग समीप गांव गुजरपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। बाइक सवार युवकों ने सामने पुलिस को देखकर बाइक रोक लिया व घबरा कर तेज रफ्तार में बाइक को पीछे की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। इस प्रयास दौरान बाइक खेतानों में जा गिरा। इस दौरान बाइक सवारों के मध्य रखा एक भूरे रंग का बैग सड़क पर कच्चे रास्ते पर गिर गया। जिससे पुलिस को बाइक सवार युवकों पर संदेह हुआ व उन्हें सहयोगी कर्मचारियों की सहायता से काबू कर बैग की जांच की गई। जांच दौरान पुलिस को बैग से 260 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। काबू किए गए बाइक सवार नशा तस्करों की पहचान गांव तलवंडी गोराया (गुरदासपुर) निवासी स्माइल मसीह पुत्र सर्वण मसीह व गांव नाहरपुर खद्दर (गुरदासपुर) निवासी हरपाल मसीह पुत्र गुरपाल मसीह के रूप में हुई है।

दूसरे मामले में थाना सदर नवांशहर में तैनात सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने कस्बा जाड़ला निवासी गगनदीप पुत्र राम लुभाया व संजीव राणा पुत्र शादी सिंह को काबू कर उनसे 05 ग्राम हैरोइन बरामद की है। तीसरे मामले में थाना सिटी नवांशहर में तैनात एएसआई दूनी चंद ने गांव अमरगढ़ (नवांशहर) निवासी सुरिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह को काबू कर उससे 40 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। चौथे मामले में थाना राहों में तैनात थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने राहों निवासी विनोद कुमार पुत्र सुरिंदर पाल, बलाचौर निवासी साहिल कुमार पुत्र रजिंद्र कुमार व बलाचौर निवासी महेश कुमार पुत्र साधु राम को काबू कर उनसे 45 प्रतिबंधित गोलियां, 10 रूपए के नोट का बना पाइप, लाइटर व सिल्वर पन्नी बरामद की है। पांचवें मामले में चौकी आंसरों (काठगढ़) प्रभारी एएसआई जसविंदर सिंह ने गांव चाहल (काठगढ़) निवासी गगनदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह को काबू कर उससे 30 प्रतिबंधित गोलियां बरामद की हैं। वहीं छठे मामले में थाना बहराम में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने गांव मांगट निवासी रणजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह को काबू कर उससे 60 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें