Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तरनतारन में पांच किलो हेरोइन, सात पिस्तौल सहित दो लोग गिरफ्तार

May 9, 2025

तरनतारन में पांच किलो हेरोइन, सात पिस्तौल सहित दो लोग गिरफ्तार

Punjab News : पंजाब में तरनतारन पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियारों और हेरोइन के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने दो अपराधियों लवप्रीत सिंह और जगरूप सिंह को सात अत्याधुनिक पिस्तौल (.30 बोर) के साथ जिंदा कारतूस, पांच किलोग्राम हेरोइन, 7.20 लाख रुपए ड्रग मनी और एक करेंसी काउंटिंग मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करों और विदेशी संचालकों के सीधे संपर्क में थे। इस संबंध में पुलिस थाना सिटी तरनतारन में प्राथमिकी दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें