Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत और पाकिस्तान तनाव में अब किसानों ने भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सरकार को अपना समर्थन दिया

May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान तनाव में अब किसानों ने भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सरकार को अपना समर्थन दिया

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात में पंजाब के किसानों का सरकार और देश के जवानों को साथ मिला है। सीमा पर दुश्मन देश के हमले का जवाब दे रहे हमारे सैन्य जवानों के लिए पंजाब के किसानों ने अपने आंदोलन स्थगित कर दिया है। क्योंकि इस समय पूरे देश का ऑपरेशन सिंदूर को पूरा समर्थन मिल रहा है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रांतीय अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के माहौल को देखते हुए राज्य में अगले 15 दिनों के लिए किसान आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। यह फैसला संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया है। किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि भले ही अपनी मांगों को लेकर उनका सरकारों के साथ मतभेद है, लेकिन देश हित मे किसान भी सरकार के साथ खड़े हैं।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें