Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना मुश्किल, हमने चीनी मिसाइलों को मार गिराया’, बोले डीजी एयर ऑपरेशन

May 12, 2025

‘भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना मुश्किल, हमने चीनी मिसाइलों को मार गिराया’, बोले डीजी एयर ऑपरेशन

नेशनल डेस्क: भारतीय सेना के तीनों अंगों (थल, वायु और नौसेना) के शीर्ष अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान के बीच बनी स्थिति को लेकर एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान भारतीय वायुसेना के डीजी एयर ऑपरेशंस एयर मार्शल एके भारती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदना मुश्किल है और हमने चीनी मिसाइलों को मार गिराया।

Live update:

-अगर जरूरत पड़ी, तो हम जब चाहें तब हमला करने में सक्षम हैं।

-एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा, “हमारे सभी सैन्य अड्डे, हमारी सभी प्रणालियाँ पूरी तरह से क्रियाशील हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में किसी भी मिशन को पूरा करने के लिए तैयार हैं।”

-डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले किए जा रहे थे और पहलगाम तक पाप का यह घड़ा भर चुका था।”

-भारतीय सेना ने संभावित पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया है, जो चीन निर्मित है और जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत पर हमले के दौरान किया था।

-भारत द्वारा मार गिराए गए चीनी मूल के YIHA और सोंगर ड्रोन का मलबा भी दिखाया।

-नौसेना की नजर से कुछ नहीं बच सका

वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने कहा, “हमने हवाई, समुद्री सतह और पानी के नीचे से आने वाले सभी खतरों पर लगातार नजर रखी।” नौसेना ने सभी दिशाओं से निगरानी की, हवा, सतह और समुद्र के नीचे से। रडार, ड्रोन ट्रैकिंग, लड़ाकू विमानों की पहचान जैसी सभी तकनीकों का इस्तेमाल कर हर गतिविधि पर नजर रखी गई। चाहे कोई ड्रोन हो या दुश्मन का जेट, नौसेना की नजर से कुछ नहीं बच सका।

-दुश्मन को पीछे हटना पड़ा

वाइस एडमिरल ने बताया भारत के पायलट दिन-रात निगरानी और मिशन पर तैनात रहे। किसी भी दुश्मन के विमान को भारतीय सीमा के सैकड़ों किलोमीटर के भीतर आने तक की इजाजत नहीं दी गई। एंटी-मिसाइल और एंटी-एयरक्राफ्ट तकनीक का सफल प्रदर्शन किया गया। उन्होंने  कहा, “हमारा युद्ध समूह इतना मजबूत था कि पाकिस्तान को अपनी सीमा में ही रुकने पर मजबूर होना पड़ा।”

-नौसेना की ताकत का संदेश

वाइस एडमिरल प्रमोद ने साफ कहा, ”भारतीय नौसेना ने यह दिखा दिया कि अगर जरूरत पड़ी, तो हम जब चाहें तब हमला करने में सक्षम हैं। नौसेना का दबदबा इतना मजबूत था कि पाकिस्तान अपनी जगह से हिल नहीं सका।”

 

-एयर मार्शल एके भारती ने क्या कहा?

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एयर मार्शल भारती ने साफ शब्दों में कहा, “हमारी लड़ाई पाकिस्तान से नहीं, बल्कि आतंकवाद और आतंकवादियों से है।” उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने शुरुआत में सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया, ताकि निर्दोष नागरिकों और सेना पर कोई असर न हो। लेकिन पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना चुना, और इस लड़ाई को अपना समझ कर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसके बाद भारत को भी मजबूरन पाकिस्तान को सीधा जवाब देना पड़ा।

 

-भारत का निशाना सिर्फ आतंकवाद 

भारतीय सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत का निशाना सिर्फ आतंकवाद पर है, किसी देश या उसकी जनता पर नहीं। लेकिन अगर कोई देश आतंकियों का साथ देता है, तो भारत जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।

(खबर का अपडेट जारी है)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें