
मंडी गोबिंदगढ़: एक सौतेले पिता द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर सौतेले पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की का इलाज चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी है, जिसके साथ वह और उसके अन्य भाई-बहन भी रह रहे हैं। हाल ही में उसकी मां और उसके सौतेले पिता के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसकी मां घर छोड़कर कहीं चली गई।
उसके जाने के बाद उसके सौतेले पिता ने क्रूरता की हदें पार करते हुए पहले तो उसका मानसिक उत्पीड़न किया और बाद में उसे खेतों में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे एक मैडीकल स्टोर पर ले जाया गया, जहां से वह भाग निकली और अपनी दादी को फोन कर पूरी घटना के बारे में बताया। घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपीडी राकेश यादव ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने उक्त सौतेले पिता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 65 (1) बीएनएस, 4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही सामूहिक बलात्कार की अफवाह पूरी तरह झूठी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...