जालंधर में आज शाम उस वक़्त भगदड़ मच गई जिस वक़्त नगर निगम चौंक में लगा तिरंगे का भरी-भरकम पोल गिर गया। इस हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। आपको बतादें कि आज शाम जालंधर में तेज आंधी और तूफ़ान आया जिसके चलते बहुत सारे पेड़ और दीवारे गिरी। इसी तूफ़ान के बीच जालंधर नगर निगम चौंक में लगा तिरंगे का पोल भी गिर गया जो नगर निगम दफ्तर की एंट्री पर बने फुटपाथ पर गिर गया जिससे एक युवक घ्याल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मर्त घोषित कर दिया। मर्त युवक का नाम रमेश है जो जालंधर टैगोर गार्डन में रहता था और बिहार से आया हुआ था। इस हादसे मे कुछ और लोग भी घायल हुए है जनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- OTT पर छाई ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’, 50 देशों में कर रही ट्रेंड