
विजीलैंस विभाग बठिंडा रेंज ने मंगलवार को बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल अमनदीप कौर (Amandeep Kaur) को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। विजीलैंस अब 29 मई को बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल को फिर से अदालत में पेश करेगी। इसके साथ ही विजीलैंस की मांग पर कोर्ट ने इस महिला कांस्टेबल के घर व अन्य संपत्तियों की तलाशी के लिए सर्च वारंट भी जारी किया है। अमनदीप को विजीलैंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में पिछले दिनों बादल रोड से गिरफ्तार किया था।
अमनदीप कौर को अदालत में पेश किया गया, जहां विजीलैंस विभाग ने अमनदीप कौर का 5 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उसकी रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ाया। उधर, जिला पुलिस ने इस महिला कांस्टेबल की संपत्ति फ्रीज कर दी है और आज उसके घर पर नोटिस चिपका दिया गया है। कनाल कालोनी थाने के एसएचओ सब-इंस्पैक्टर हरजीवन सिंह और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम मुल्तानियां रोड स्थित विराट ग्रीन कालोनी पहुंची, जहां इस महिला कांस्टेबल के आलीशान घर के गेट के सामने ये नोटिस लगाए गए हैं।
वहीं गत दिवस अमनदीप कौर की प्रापर्टी की पैमाइश करने के लिए मंगलवार को चंडीगढ़ से एक टीम बठिंडा पहुंची। दोपहर बाद चंडीगढ़ से आई टीम और विजीलैंस टीम ने आरोपी महिला अमनदीप कौर को साथ लेकर मुल्तानियां रोड पर स्थित विराट ग्रीन कालोनी वाली कोठी की पैमाइश करने के लिए पहुंची। कोठी का मेन दरवाजा खुला होने और अंदर का दरवाजा बंद होने के चलते टीम बिना पैमाइश किए लौट गई जिसके बाद टीम ने रिंग रोड पर स्थित ड्रीम लैंड कालोनी में स्थित प्लांट के अलावा उसकी दोनों थार गाड़ियां व बुलेट मोटरसाइकिल की पैरमाइश कर उसकी रिपोर्ट तैयार की जिसके बाद विजीलैंस टीम और विजीलैंस की टैक्नीकल टीम ने दोबारा विराट ग्रीन कालोनी में कोठी नंबर 168 की तलाशी ली, जिसके दौरान विजीलैंस विभाग ने उनके घर के साथ-साथ उनके घर में मौजूद सभी सामान की भी
जांच की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...