Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CIA Staff के मुलाजिम बता कर मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनी

May 28, 2025

CIA Staff के मुलाजिम बता कर मारपीट करके मोबाइल व नकदी छीनी

पटियाला: थाना लाहौरी गेट पटियाला पुलिस ने शिकायतकत्र्ता बलजीत कौर निवासी किराएदार न्यू बिशन नगर पटियाला ने आरोपी सन्दीप, बिट्टू, शुभम और लक्ष्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसका लड़का गुरप्रीत सिंह यह कह कर घर से चला गया कि वह अपने दोस्त को मिलने जा रहा है, लेकिन शिकायतकत्र्ता को उसके मोबाइल पर उसके लड़के के मोबाइल से फोन आया, जिसमें एक व्यक्ति ने कहा कि वह सीआईए पटियाला से बोल रहा है और गुरप्रीत सिंह को कथित नशा बेचने के शक में पकड़ा है और छुड़वाने के लिए 20 हजार रुपए की मांग की।

फिर फोन आया और शिकायतकत्र्ता ने पैसे देने के संबंध में हां कर दी और पैसे लेकर उस व्यक्ति के कहने अनुसार एस.एस.टी. नगर के सामने एक निजी होटल पहुंच गई और कुछ समय बाद 2 अज्ञात लड़के मोटरसाइकिल पर आए और कहा कि उनको मुलाजिम संदीप बांऊसर ने पैसे लेने के लिए भेजा है और शिकायतकत्र्ता ने 20 हजार रुपए दे दिए और अपने लड़के का मोबाइल फोन ले लिया।

कुछ समय बाद शिकायतकत्र्ता का लड़का पैदल उसके पास आया, जिसने बताया कि वह एसएसटी नगर पटियाला के मेन मार्कीट में खड़ा था और सन्दीप और बिट्टू नाम के लड़के ने अपने आप को सीआईए मुलाजिम बता कर उसको कथित तौर पर धक्के के साथ स्कूटरी पर बिठा लिया और छोटी नदी पटियाला के पास जाकर मारपीट करके उसका मोबाइल फोन और 2500/2600 रुपए छीन लिए और बाद में जांच करने पर पता लगा कि सन्दीप नाम का लड़का मुलाजिम नहीं है, जिसने अपने साथियों के साथ कथित तौर पर मिल कर इस वारदात को अंजाम दिया है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में एवलांच का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें