Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Divya Khosla की फिल्म ‘Saavi’ ने पूरे किए एक साल, एक्ट्रेस ने किया यादगार किरदार का जश्न

May 31, 2025

Divya Khosla की फिल्म ‘Saavi’ ने पूरे किए एक साल, एक्ट्रेस ने किया यादगार किरदार का जश्न

Divya Khosla’s film ‘Saavi’: दिव्या खोसला की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सावी’ को आज रिलीज हुए पूरा एक साल हो गया है। इस मौके पर दिव्या ने फिल्म और उसमें निभाए गए अपने शक्तिशाली किरदार को याद करते हुए खास जज्बात जाहिर किए हैं।

अभिनय देव के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक साधारण गृहिणी की कहानी है, जो अपने पति को झूठे हत्या के आरोपों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है। दिव्या ने इस भूमिका को अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार भूमिकाओं में से एक बताया।

“सावी हमेशा मेरे दिल के बेहद करीब रहेगी”: दिव्या खोसला

फिल्म की सालगिरह पर दिव्या खोसला ने कहा, “सावी मेरे दिल के बेहद करीब है और हमेशा खास रहेगी। ऐसा लग रहा है जैसे कल ही हम हर्षवर्धन राणे, अनिल कपूर और हमारे निर्देशक अभिनय देव के साथ शूट कर रहे थे। यह किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन मुझे पता था कि यह रोल मुझे करना है एक ऐसी पत्नी का जो अपने पति को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।”

आगे दिव्या कहती हैं, “मेरे लिए इससे बड़ी मान्यता कोई नहीं हो सकती थी कि मैंने ऐसा किरदार चुना जो दर्शकों से जुड़ गया और फिल्म की व्यावसायिक सफलता में योगदान दिया। मुझे खुशी है कि मैंने यह प्रोजेक्ट किया।”

दमदार अभिनय और दर्शकों से मिला प्यार

‘सावी’ में दिव्या की परफॉर्मेंस को भावनात्मक दृश्यों, तीखे संवादों और रोमांचक क्लाइमैक्स के लिए खूब सराहा गया। दर्शकों को उनके अभिनय में संवेदनशीलता और ताकत दोनों का अद्भुत संतुलन देखने को मिला, जिसने उन्हें स्क्रीन से बांधे रखा।

यह फिल्म दिव्या के करियर में एक नया अध्याय जोड़ने वाली साबित हुई, जिसमें उन्होंने अपने परंपरागत छवि से हटकर एक बोल्ड और बहुआयामी किरदार निभाया।

नए प्रोजेक्ट को लेकर बढ़ी उत्सुकता

‘सावी’ की सफलता के बाद अब दिव्या खोसला निर्देशक प्रेर्णा अरोड़ा के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट का नाम और विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इस जोड़ी की नई साझेदारी ने पहले से ही फैंस में उत्सुकता बढ़ा दी है। दिव्या के फैंस को अब इस नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जो उनके करियर को एक और नया मुकाम दिला सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें