Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रवनीत बिट्टू अजगर, पहले तो कांग्रेस निगली और अब भाजपा : राजा वड़िंग

June 4, 2025

रवनीत बिट्टू अजगर, पहले तो कांग्रेस निगली और अब भाजपा : राजा वड़िंग

कस्बा माछीवाड़ा साहिब में मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Bittu) पर निशाना साधते हुए उन्हें अजगर बताया। वड़िंग ने कहा कि बिट्टू वो अजगर हैं जिसके परिवार ने पहले 70 साल कांग्रेस को निगला और अब भाजपा को निगल रहा है। पहली बार भाजपा को एक भी सीट नहीं आई। अब उप चुनावों के बाद करारी हार के बाद यह अजगर फिर स्विटरजलैंड चला जाएगा।

लुधियाना उप चुनावों को लेकर वड़िंग ने दावा किया कि कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के साथ है लेकिन भाजपा चौथे नंबर पर रहेगी और कांग्रेस पहले। लोकसभा चुनावों में लुधियाना पश्चिम सीट पर भाजपा ने 17 हजार के फर्क से जीत हासिल की थी लेकिन इस बार भाजपा ने देरी से उम्मीदवार दिया। उसे उम्मीदवार बनाया जिसे कोई जानता नहीं है। दूसरा अब मोदी फैक्टर काम करना बंद कर गया है। नीली-खाकी निक्कर विचारधारा काम नहीं आएगी। भाजपा की जमानत जब्त होगी। इनके दिग्गज कुछ स्विटरजलैंड चले जाएंगे तो कुछ इस्तीफे देंगे। कुछ के इस्तीफे तो रास्ते में करनाल पड़े हैं जो दिल्ली पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें