खेल डेस्क: मंगलवार, 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रन से हरा दिया। इसी के साथ RCB ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती। ट्रॉफी जीतने के साथ विराट कोहली मैदान पर काफी भावुक नजर आए। इस ट्रॉफी को जीतने के बाद विराट ने 18 साल का इंतजार किया। जीत के बाद, विराट कोहली और उनके साथी खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था। इसी खुशी के दौरान कोहली एक और सवाल के जवाब की तलाश में थे, “आईपीएल ट्रॉफी के अंदर क्या होता है?”
RCB की जीत और विराट का रिकॉर्ड
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 190 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए, जिन्होंने 35 गेंदों में 43 रन बनाए। इस दौरान विराट ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया – वह आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, धवन को पीछे छोड़ते हुए। पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 184 रन ही बनाए, और आरसीबी ने 6 रनों से जीत हासिल करके अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती।
View this post on Instagram
विराट कोहली का ट्रॉफी के अंदर झांकने का पल
फाइनल जीतने के बाद आरसीबी के खिलाड़ी स्टेडियम में जश्न मना रहे थे और ट्रॉफी के साथ फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विराट कोहली आईपीएल ट्रॉफी के ऊपर का हिस्सा हटाकर यह देख रहे हैं कि आखिर ट्रॉफी के अंदर क्या है। यह देख कर उनके साथी खिलाड़ी फिल साल्ट अपनी हंसी नहीं रोक पाते। विराट भी हंसते हुए वहां से चले जाते हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
आईपीएल ट्रॉफी की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी को मिली आईपीएल ट्रॉफी की कीमत 30-50 लाख रुपये के बीच है। आईपीएल की ट्रॉफी को ओरा (Orra) नामक ज्वेलरी कंपनी ने डिजाइन किया है, जो 2008 से आईपीएल की ट्रॉफी बनाती आ रही है। ट्रॉफी को सोना, चांदी, और एल्यूमिनियम जैसे कई धातुओं से बनाया जाता है, और उसे गोल्ड की पॉलिश दी जाती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...