
Somwar Ke Upay : हिंदू धर्म में प्रत्येक तिथि और दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इन्हीं में से सोमवार का दिन देवों के देव महादेव यानी भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि सोमवार को सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार को कुछ विशेष उपाय करने से भगवान शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है और दुख-दरिद्रता दूर होती है। आइए जानते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय…
1. शिव अभिषेक से मिलेगा आशीर्वाद : कहा जाता है कि भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। वे एक लोटा जल अर्पित करने से ही भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। सोमवार के दिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक अवश्य करें।
2. शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ : यदि आपका जीवन दुखों और संकटों से घिरा है, तो सोमवार को शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। इससे जीवन के सभी कष्ट दूर होंगे और सुख-शांति की प्राप्ति होगी।
3. मनचाहा जीवनसाथी पाने का उपाय : जो लोग अपने लिए योग्य साथी की कामना करते हैं, उन्हें सोमवार के दिन विधि-विधान से शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, काला तिल, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करना लाभकारी होता है।
4. स्वास्थ्य लाभ के लिए उपाय : अगर आप किसी शारीरिक या मानसिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो सोमवार को गंगाजल में काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे रोग-व्याधि दूर होती है।
5. आर्थिक तंगी होगी दूर : धन से संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सोमवार को भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।
6. मान-सम्मान बढ़ाने का उपाय : यदि समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाना चाहते हैं तो सोमवार को एक कपड़े में एक मुट्ठी चावल और थोड़ी मिश्री बांधकर शिव मंदिर में दान करें। यह उपाय आपके मान-सम्मान में वृद्धि करता है।
7. व्यापार में लाभ पाने के लिए : व्यापार में वृद्धि और सफलता पाने के लिए सोमवार को काम शुरू करने से पहले दो सफेद फूल अपने पास रखें। काम पूरा हो जाने के बाद इन फूलों को नदी में प्रवाहित कर दें। इससे व्यापार में तरक्की होती है।