गुरुग्राम में तेज रफ्तार करता गाड़ी ने ई–रिक्शा को टक्कर मार दी। उस हादसे में रिक्शा चालक की मौत हो गई। वहीं क्रेता कार चालक को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। कार चालक नशे में धुत्त था, और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। रिक्शे में मौजूद सवारी को भी गंभीर चोटें आई है। मामला संजर चौक के पास स्थित उद्योग विहार का है।
जिसके बाद राहगीरों ने सेक्टर 18 थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का मेडिकल करवाया गया। आरोपी ने अपना नाम आयुष बताया है। आयुष नशे में धुत्त हो गाड़ी चला रहा था।
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। लोगों ने बताया कि क्रेता गाड़ी अत्यधिक गति से आ रही थी। कार चालक नशे में धुत्त हो गाड़ी चला रहा था। जिस कारण से उसका गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया था। और आयुष ने आकर सीधा रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा पलट गया।
रिक्शा चालक बुरी तरह घायल हो गया। रिक्शा चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। रिक्शा में मौजूद सवारी को भी चोटें आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस भीषण टक्कर में ई–रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सेक्टर 18 थाना पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। लेकिन फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। नाही परिजनों की खबर सामने आई है। पुलिस परिवार का पता लगाने का हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस गिरफ्त में है, साथ ही आरोपी की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...