Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India flight Cancelled: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी फॉल्ट के बाद फैसला

June 17, 2025

Air India flight Cancelled: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी फॉल्ट के बाद फैसला

नई दिल्ली: अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 तकनीकी खराबी के चलते इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट के रद्द होने के बाद यात्रियों में भारी गुस्सा है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हमें प्लाइट के रद्द होने की जानकारी दी गई। यह फ्लाइट दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था और शाम 6.25 बजे तक लंदन पहुंचने वाला था।

बता दें कि एक ही दिन में यह तीसरी घटना है। इससे पहले अमेरिका से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में आई खराबी, जिसके बाद इनकी इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ी। वहीं, कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की सूचना मिली, जिसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई।

इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी 
कोच्चि से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 2706 में बम होने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को नागपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फ्लाइट ने सुबह 9:20 बजे कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। बम की धमकी मिलने के बाद विमान को तुरंत डायवर्ट कर नागपुर भेजा गया।

अमेरिका से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी 
Air India की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट, जो सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी, उसे बीच रास्ते में तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट नंबर AI-180 मंगलवार देर रात करीब 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची थी। हालांकि, विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी पाई गई, जिसके चलते यात्रियों को आगे की यात्रा से पहले विमान से उतारना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें