Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

SAS नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

June 17, 2025

SAS नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध हथियारों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

SAS Nagar Police: एसएसपी श्री हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) के निर्देशानुसार एसएएस नगर पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक (जांच) श्री सौरव जिंदल, पुलिस अधीक्षक (संचालन) श्री तलविंदर सिंह, और उप पुलिस अधीक्षक (जांच) श्री जतिंदर सिंह चौहान की निगरानी में इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह, इंचार्ज सीआईए की टीम ने किया।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 वर्षीय यादविंदर सिंह, पुत्र चरणजीत सिंह, निवासी मजीठा रोड, अमृतसर को होटल क्राउन, लोहगढ़ रोड, जीरकपुर के कमरा नंबर 302 से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान एक लॉ स्टूडेंट के रूप में हुई है, जो सी.जी.सी कॉलेज, झंजेड़ी में पढ़ाई कर रहा है।

आरोपी के खिलाफ जीरकपुर थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मुकदमा नंबर 291 दिनांक 14.06.2025 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह अवैध हथियार किससे और किस उद्देश्य से प्राप्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बता दें कि एसएएस नगर पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें