Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

SGPC का बड़ा फैसला: भारत-पाक तनाव के बीच सिख जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान, सुरक्षा को दी प्राथमिकता

June 17, 2025

SGPC का बड़ा फैसला: भारत-पाक तनाव के बीच सिख जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान, सुरक्षा को दी प्राथमिकता

Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee: अमृतसर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एक अहम फैसला लिया है। SGPC ने इस साल 29 जून को पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों की यात्रा पर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को रद्द कर दिया है। यह यात्रा हर वर्ष महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित की जाती रही है।

-सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि मौजूदा हालातों को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देना अनिवार्य था। उन्होंने कहा  इस साल इस यात्रा के लिए 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने आवेदन किया था और अपने पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के लिए SGPC को सौंप दिए थे। लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र अब यह यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

-धार्मिक यात्राओं पर geopolitics का असर

SGPC का यह निर्णय भारत-पाक संबंधों में धार्मिक यात्राओं के महत्व को और इन पर पड़ने वाले राजनीतिक प्रभाव को उजागर करता है। ऐसे समय में जब सीमा पार स्थित धार्मिक स्थलों की यात्रा सिख श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक महत्व रखती है, सुरक्षा कारणों से इन यात्राओं का रुकना निश्चय ही दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन आवश्यक भी।

SGPC ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह धार्मिक भावनाओं और अल्पसंख्यक समुदायों की गरिमा की रक्षा के लिए संवेदनशीलता दिखाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सख्त कदम उठाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें