मोहाली: पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन “सिख फॉर जस्टिस” (SFJ) से जुड़े एक अहम सदस्य रेशम सिंह को गिरफ्तार किया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली की इस कार्रवाई को गुप्त खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने बताया कि रेशम सिंह बरनाला जिले के हमीदी गांव का निवासी है और बीते कुछ समय से वांछित था।
In an intelligence-led operation, the State Special Operation Cell (#SSOC) Mohali arrests Resham Singh, a key operative of banned outfit Sikhs for Justice (#SFJ), resident of Hamidi, #Barnala.
Preliminary investigation reveals that in the first week of June 2025, the accused… pic.twitter.com/v4xOOWovaB
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) June 18, 2025
-डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया था क्षतिग्रस्त
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि जून 2025 के पहले सप्ताह में रेशम सिंह ने जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र के नांगल गांव में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया था। यह हरकत अमेरिका में बैठे वांछित अपराधी सुरिंदर सिंह ठिकरीवाल और एसएफजे प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर की गई थी।
-सार्वजनिक संपत्ति को बार-बार बनाया निशाना
रेशम सिंह के खिलाफ विभिन्न जिलों पटियाला, फरीदकोट और जालंधर में खालिस्तान और एसएफजे समर्थक भित्तिचित्रों के माध्यम से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के कई मामले दर्ज हैं। इन गतिविधियों के पीछे देश विरोधी भावनाओं को उकसाने की मंशा साफ झलकती है।
-पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
यह कोई पहली बार नहीं है जब रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी उसे करनाल (हरियाणा) और संगरूर (पंजाब) में यूएपीए के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
-SSOC ने दर्ज की एफआईआर, जांच जारी
मोहाली स्थित एसएसओसी यूनिट ने इस मामले में एक नई एफआईआर दर्ज की है और आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी देश विरोधी ताकतों के खिलाफ चल रही मुहिम का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- शिव ठाकरे के सिर सजा द 50 का ताज, फैजू और रजत दलाल को पछाड़ कर अपने नाम की ट्रॉफी