Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूर्व चीफ आर्किटैक्ट से ढाई करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

June 19, 2025

पूर्व चीफ आर्किटैक्ट से ढाई करोड़ की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

चंडीगढ़: पूर्व चीफ आर्किटैक्ट सैक्टर 10-ए निवासी सुमित कौर एक बेहद चालाक और अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का शिकार हो गईं थी। जिसने उन्हें डिजिटल अरैस्ट (वीडियों कॉल द्वारा धमकाकर) का भय दिखाकर ढाई करोड़ रु पये की ठगी कर ली गई थी। इस मामले में सैक्टर 17 स्थित साइबर सेल की टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पकड़े गए ठगों की पहचान मनीष जयसवाल, चित्रंश चुराशिया, प्रिंस सिंह, मो. अजीत उल्लाह और जुब्बार अली के रूप में हुई। इससे पहले साइबर सेल ने इसी मामले में आगरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह, राम किशन सिंह और साकिब को गिरफ्तार किया था।

अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 5 चेक बुक, 12 एटीएम कार्ड, 8 बैंक पासबुक, 1 टैबलेट, 1 लैपटॉप बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार 3 मई की सुबह सुमित कौर को दूरसंचार नियामक प्राधिकरण(ट्राई) के नाम से एक फोन आया। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनकी मोबाइल सिम का दुरु पयोग हुआ है और उनके विरु द्ध एफआईआर दर्ज है। इसके तुरंत बाद उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया जिसमें एक व्यक्ति ने स्वयं को विजय खन्ना नामक पुलिस अधिकारी बताया और यह झूठी जानकारी दी कि उनके नाम दो गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। कॉल में यह भी कहा गया कि मामला जेट एयरवेज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का है।

इसके बाद कई वीडियो कॉल्स के माध्यम से स्वयं को सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायालय के न्यायाधीश आदि बताकर उन्हें मानसिक दबाव में रखा गया और उन्हें गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। धोखेबाजों ने दावा किया कि यदि वह स्वयं को निदरेष साबित करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी जमा पूंजी जांच हेतु सत्यापन के नाम पर विभिन्न खातों में जमा करनी होगी। इस प्रकार उनसे 2.5 करोड़ रु पये ठग लिए गए। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि में से 20 लाख रु पए 17 मई को बंधन बैंक, वाराणसी के एक खाते में जमा हुए, जो मनीष जायसवाल(44 वर्ष) के नाम से था। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें