नेशनल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि इस्लामिक देशों से जुड़े 5000 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट असम कांग्रेस और उसके एक खास नेता के समर्थन में सक्रिय हो गए हैं।
सीएम सरमा ने कहा कि पिछले एक महीने में अचानक सोशल मीडिया पर ऐसे हजारों अकाउंट सामने आए हैं, जो सिर्फ असम कांग्रेस और उसके एक नेता की पोस्ट पर लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इनमें से कई अकाउंट पाकिस्तान, बांग्लादेश, सऊदी अरब, कुवैत और अफगानिस्तान से चलाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा अकाउंट पाकिस्तान और बांग्लादेश से हैं।” सीएम सरमा ने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी केंद्र सरकार को भी दे दी है।
हालांकि सरमा ने कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा गौरव गोगोई की ओर था, जिन्हें हाल ही में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सीएम ने कहा, “कांग्रेस नेतृत्व में बदलाव से मुझे दिक्कत नहीं है, लेकिन पिछले एक महीने में जो सोशल मीडिया गतिविधियां बढ़ी हैं, वो चिंता का विषय हैं।”
सरमा ने बताया कि ये सोशल मीडिया अकाउंट न सिर्फ कांग्रेस के समर्थन में हैं, बल्कि इस्लामी कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़ी बातें भी फैला रहे हैं। ये अकाउंट फलस्तीन, ईरान और बांग्लादेश के इस्लामी नेताओं के पक्ष में भी पोस्ट कर रहे हैं। इनमें से कई ने अपनी लोकेशन गुवाहाटी दिखाई है, जिससे संदेह है कि कुछ अकाउंट राज्य के भीतर से भी ऑपरेट हो सकते हैं।
सरमा ने बताया कि राज्य सरकार ने इन अकाउंट्स की फॉरेंसिक जांच कराई है, जिसमें ये तथ्य सामने आए कि 700 अकाउंट बांग्लादेश से, 350 पाकिस्तान से, 246 सऊदी अरब से, 86 कुवैत से और 35 खाते अफगानिस्तान से सक्रिय हैं।
सरमा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ लोग गुवाहाटी के दो इलाकों में किराए के मकान लेकर सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स और यूट्यूबर्स से संपर्क कर रहे हैं। आरोप है कि कोलकाता में एक कॉल सेंटर बनाने की योजना भी चल रही है, जिससे इस तरह की गतिविधियां और बढ़ाई जा सकें। कुछ डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में भी इनकी घुसपैठ की बात सामने आई है। सीएम सरमा ने कहा, “असम की राजनीति में पहली बार इतनी बड़ी विदेशी दखलंदाजी हो रही है, और वो भी 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...