Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

बच गई 177 पैसेंजरों की जान, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक रोकी गई Indigo Flight

June 22, 2025

बच गई 177 पैसेंजरों की जान, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अचानक रोकी गई Indigo Flight

चंडीगढ़। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। इसी को देखते हुए एयर इंडिया ने कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है। अब ताजा मामला रविवार को चंडीगढ़ से सामने आया है, जहां एक Indigo flight को उड़ान भरने से पहले ही कैंसिल कर दिया गया।

चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6E 146 रद्द

चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E 146, जो लखनऊ जाने वाली थी, उसे टेक-ऑफ से पहले तकनीकी खराबी की वजह से रद्द कर दिया गया। फ्लाइट को रोकने का फैसला उड़ान से पहले की सुरक्षा जांच के दौरान लिया गया।

टेक-ऑफ से पहले पायलट ने पकड़ी तकनीकी गड़बड़ी

एयरलाइन के अनुसार, विमान में सैकड़ों यात्री सवार हो चुके थे और विमान उड़ान से पहले रनवे की ओर टैक्सी कर रहा था। तभी पायलट ने तकनीकी खामी को महसूस किया और तुरंत फ्लाइट को रोकने का निर्णय लिया। यह एक सावधानीपूर्ण कदम था जिससे कोई बड़ा हादसा टाला जा सका।

सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया

तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया। किसी को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा।

यात्रियों के टिकट का पैसा लौटाया गया वापस

इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स से उनके गंतव्य तक भेजा, साथ ही पूरा टिकट किराया वापस भी कर दिया गया। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एयरलाइन ने स्थिति को अच्छी तरह संभाला।

12 जून को अहमदाबाद में हुआ था हादसा

अहमदाबाद के मेघाणीनगर में बीते 12 जून ये हादसा हुआ था। जिसमें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में सवार कुल 241 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि दुर्घटनास्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। ये घटना टेकऑफ के फौरन बाद हुई थी। इस हादसे से देशभर में हड़कंप मच गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें