Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Hardeep Puri के नेतृत्व में उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आयरलैंड पहुँचा, तरुण चुग सहित 5 प्रदेशों के विधायक होंगे शामिल

June 22, 2025

केंद्रीय मंत्री Hardeep Puri के नेतृत्व में उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल आयरलैंड पहुँचा, तरुण चुग सहित 5 प्रदेशों के विधायक होंगे शामिल

आयरलैंड/चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में आयरलैंड पहुंचे, जहां वे 1985 के कनिष्क विमान बमकांड की 40वीं बरसी पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रद्धांजलि समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए जनप्रतिनिधि शामिल हैं, जिनमें दिल्ली से विधायक अरविंदर सिंह लवली, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री बलदेव सिंह औलख, राजस्थान से विधायक गुरवीर सिंह ब्रार, उत्तराखंड से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, एवं जम्मू-कश्मीर से विधायक नरिंदर सिंह रैणा प्रमुख हैं।

23 जून को कॉर्क स्थित अहाकिस्ता मेमोरियल पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन, कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री गैरी अनंदसंगरी, एवं अनेक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह आयोजन 329 निर्दोष नागरिकों की शहादत को स्मरण करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध साझा प्रतिबद्धता का भी प्रतीक होगा।

तरुण चुग ने रवाना होने से पूर्व कहा कि — “कनिष्क विमान बमकांड उन घावों में से है जो न केवल भारत, बल्कि पूरी मानवता की आत्मा को झकझोर देने वाला था। यह हमला सिख समुदाय, भारतीय प्रवासियों और वैश्विक नागरिकों के दर्द का साझा प्रतीक बन गया था। मैं उन सभी निर्दोषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहा हूं, जिन्होंने उस वीभत्स आतंकवादी हमले में जान गंवाई।”

ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें