Train Cancelled List: अगले महीने रेलवे ने रद्द कीं ये ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले देख लें लिस्ट
June 26, 2025
नेशनल डेस्क : इंडियन रेलवे ने अगले महीने कई ट्रेनें रद्द करने का ऐलान किया है। जुलाई में अपने गंतव्य से कई ट्रेनें नहीं रवाना होंगी। अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन के जरिए कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। ये ट्रेनें अलग-अलग राज्यों से गुजरने वाली थीं, जिनको रद्द कर दिया गया है। रेलवे की ओर से लिस्ट भी जारी की गई है। हो सकता है कि आपने भी इनमें से कोई ट्रेन का टिकट बुक करवा रखा हो।
सूत्रों के मुताबिक मेंटेनेंस की वजह से यह फैसला लिया गया है। कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। लखनऊ मंडल में 11 जुलाई तक कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। गोरखपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि रेलवे की ओर से कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया गया है।
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
- गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15031/32) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
- ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15070) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
- गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15081/82) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
- लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15033/34) 1 से 4 जुलाई तक रद्द
- गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15069) 2 से 5 जुलाई तक रद्द
- अमृतसर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22424) 29 जून को रद्द
- गोरखपुर जंक्शन–अमृतसर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22423) 30 जून को रद्द
- आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14010) 25 जून से 2 जुलाई तक रद्द
- बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14009) 26 जून से 3 जुलाई तक रद्द
- लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4209) 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द
- चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4210) 19 जून से 10 जुलाई तक रद्द
- बठिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4520) 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द
- वाराणसी–बठिंडा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4519) 19 जून से 10 जुलाई तक रद्द
- आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4213) 18 जून से 9 जुलाई तक रद्द
- अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4214) 19 जून से 10 जुलाई तक रद्द
- आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4070) 17 जून से 11 जुलाई तक रद्द
- राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 4069) 17 जून से 11 जुलाई तक रद्द