Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Udhampur Encounter: उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी… जानें अपडेट्स

June 26, 2025

Udhampur Encounter: उधमपुर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी… जानें अपडेट्स

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। भारतीय सेना और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि बसंतगढ़ इलाके में कुछ आतंकवादी देखे गए हैं। सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना की ओर से भी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया गया। फिलहाल सेना और आतंकियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग जारी है। वहीं, राजौरी में एलओसी पर केरी सेक्टर के बारात गाला इलाके में मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों को घुसपैठ करवाने का प्रयास किया।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

इस इलाके में सेना ने बीते 24 घंटे में भी लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया है। ऑपरेशन में खोजी डॉग्स और ड्रोन्स की मदद भी ली गई है। सूत्रों के मुताबिक अभी कोई आतंकी सेना के हत्थे नहीं चढ़ सका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार अलसुबह 3-4 आतंकियों का ग्रुप भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। पाकिस्तानी सेना भी इन लोगों की मदद कर रही थी।

एक आतंकी सेना ने मार गिराया

भारतीय सेना ने जैसे ही सीमा पर हरकत देखी, आतंकियों को गोलीबारी करके खदेड़ दिया। गोलीबारी में एक आतंकी के मारे जाने की बात सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर रात तक आतंकी का शव बॉर्डर पर ही पड़ा रहा। रात के अंधेरे में पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी के साथी उसका शव उठाकर ले गए।

15 जून को भी हुई थी घुसपैठ की कोशिश

बता दें कि 15 जून को भी इसी सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया था। सूत्रों के मुताबिक पुंछ जिले के सुरनकोट व मेंढर में भी संदिग्ध लोग देखे गए हैं। सेना ने जंगलों को घेराबंदी करके इनकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों के हाथ कोई संदिग्ध नहीं लगा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें