Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: सुरंग तैयार करने में बोरिंग मशीन के इस्तेमाल का बना विश्व रिकॉर्ड

July 2, 2025

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: सुरंग तैयार करने में बोरिंग मशीन के इस्तेमाल का बना विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल संपर्क परियोजना के तहत तैयार की जा रही एक सुरंग का काम 29 जून को पूरा करने के साथ ही निर्माण कंपनी ‘लार्सन एंड टूब्रो’ ने सुरंग निर्माण में ‘सिंगल-शील्ड हार्ड रॉक टनल बोरिंग मशीन’ के उपयोग का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ‘एलएंडटी लिमिटेड’ के निदेशक एस.वी. देसाई ने मंगलवार को कहा, ‘‘टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) टीम ने ‘शिव’ नाम की ‘सिंगल-शील्ड हार्ड रॉक टीबीएम’ का इस्तेमाल करते हुए एक महीने (31 दिन) में 790 मीटर सुरंग बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।’

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि यह पहली बार है जब दुनिया में कहीं भी ‘ सिंगल-शील्ड हार्ड रॉक टनल बोरिंग मशीन’ का इतने कुशल तरीके से उपयोग किया गया। परियोजना निदेशक राकेश अरोड़ा ने कहा, ‘‘देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग तैयार करने के लिए अंतिम चरण के तहत टीबीएम ने मई-जून में 31 दिन के भीतर 790 मीटर खुदाई की और सफलता प्राप्त की।’ यह 13.09 किलोमीटर लंबी सुरंग डाउनलाइन है जो 14.57 किलोमीटर लंबी अपलाइन सुरंग से समानांतर और 25 मीटर की दूरी पर है। अपलाइन सुरंग की खुदाई का काम इसी साल 16 अप्रैल 2025 को पूरा कर लिया गया था।

सुरंग बनाने में 70 प्रतिशत कार्य (21 किमी) टीबीएम के माध्यम से किया गया, शेष 30 प्रतिशत (9 किमी) खुदाई और ब्लास्ट के माध्यम से पूरा किया गया।
अरोड़ा ने कहा, ‘‘शक्ति नाम की पहली टीबीएम ने 16 अप्रैल को निर्धारित समय से 12 दिन पहले अपलाइन सुरंग का 10.47 किलोमीटर का काम पूरा कर लिया था, जबकि दूसरी टीबीएम शिव ने निर्धारित समय से एक दिन पहले 29 जून को डाउनलाइन सुरंग का 10.29 किलोमीटर निर्माण पूरा कर लिया।’

ये भी पढ़ें : 12 करोड़ की नई Ferrari में गर्लफ्रेंड को घूमाते नजर आए Hardik Pandya, जानें गाड़ी की खासियत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें