Lifestyle: सदीयों से अंजीर को “औषधीय खजाना” माना जाता रहा है। इसके साथ ही अंजीर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह छोटे से फल को ताजा या सूखा खाने से कई अंदरूनी बीमारियां खत्म हो जाती है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन, हड्डियों और त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं अंजीर खाने के फायदे:
-पाचन से लेकर हृदय तक, हर अंग का रखवाला
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अंजीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद फाइबर हमारे पाचन तंत्र को सक्रिय और संतुलित बनाए रखने में बेहद प्रभावी है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह एक प्राकृतिक उपचार है। इसके साथ ही, इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज रक्तचाप को संतुलित रखते हैं और हृदय संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करते हैं।

-हड्डियों को बनाए लोहे जैसा मजबूत
अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। नियमित सेवन से यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है। यही वजह है कि बढ़ती उम्र के लोगों और किशोरों के लिए अंजीर किसी वरदान से कम नहीं।
-डायबिटीज में भी असरदार साबित होता है अंजीर
मधुमेह के रोगियों के लिए अंजीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है, बशर्ते इसका सेवन सीमित मात्रा में और चिकित्सकीय सलाह के बाद किया जाए। इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। खासकर जब इसे रातभर पानी में भिगोकर सुबह सेवन किया जाए, तो यह शुगर लेवल को स्थिर करने में मदद करता है।
-महिलाओं के लिए भी है बेहद लाभकारी
अंजीर न केवल शारीरिक बल्कि हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। पीसीओडी, पीएमएस और रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) से जुड़ी समस्याओं में भी यह राहत प्रदान करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और जिंक महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान करते हैं।
-डॉक्टर की सलाह ज़रूरी
हालांकि अंजीर को स्वास्थ्य के लिए अमृत समान माना जाता है, लेकिन हर शरीर की जरूरतें अलग होती हैं। विशेष रूप से मधुमेह, किडनी या पाचन संबंधी गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।