Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गैंगस्टर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षित निकल रहे हैं, इससे बड़ी सरकार की असफलता क्या होगी : राजा वड़िंग

July 8, 2025

गैंगस्टर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर सुरक्षित निकल रहे हैं, इससे बड़ी सरकार की असफलता क्या होगी : राजा वड़िंग

मोगा: जो सरकार जेलों में आतंकवादियों की इंटरव्यू देने को रोक नहीं सकती, वह सरकार पंजाब के लोगों की कैसे रक्षा कर सकती है तथा दिनदहाड़े गैंगस्टर (Gangsters) अपने उद्देश्य के अनुसार वारदातों को अंजाम देकर तथा बेगुनाह लोगों का कत्ल करके सुरक्षित भाग रहे हैं। इससे बड़ी सरकार की असफलता क्या होगी। उक्त विचार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज मोगा के मैडीसिटी अस्पताल में अभिनेत्री तानिया के पिता डा. अनिल कंबोज का हालचाल जानने के लिए पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकट किए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़, हलका इंचार्ज मोगा मालविका सूद, पूर्व चेयरमैन विनोद बांसल, परमपाल सिंह तख्तूपुरा, निहाल सिंह वाला के हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह डिंपल, भूपिंदर सिंह साहोके, जगसीर सिंह कालेके, पूर्व जिलाध्यक्ष हरी सिंह खाई, इन्द्रजीत सिंह बीड़ चड़िक, कृष्ण तिवाड़ी कोटईसे खां, गुल्लू आहलूवालिया, उपिंदर सिंह गिल, स्वर्ण सिंह आदिवाल, इन्द्रजीत सिंह तलवंडी भंगेरिया, सरपंच दविंदरपाल सिंह बघेलेवाला, मिक्की हुंदल, जसपाल सिंह, डा. नवीन सूद, विजय खुराना पार्षद, लखवीर सिंह लक्खा पार्षद, जतिंदर कुमार जोनी, जशन सिंह यूथ नेता, राजू सहोता, मोहित सूद, रूप सिंह, रविंदर सिंह, रविंदर बजाज, रमना लंडेके, मनप्रीत गिल लंडेके आदि उपस्थित थे।

राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार की असफलता के कारण आज हजारों करोड़ रुपए गैंगस्टरों द्वारा फिरौतियों के तौर पर इकट्ठा किया गया है जिनको पंजाब सरकार रोकने में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जो सुरक्षा की कार्रवाई है वह फेल हो चुकी है तथा लोगों को आप ही जागरूक तथा अपनी सुरक्षा के लिए आगे आना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें