Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुंबई हवाई अड्डे पर 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार

July 16, 2025

मुंबई हवाई अड्डे पर 62.6 करोड़ रुपए की कोकीन के साथ महिला गिरफ्तार

मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से 62.6 करोड़ रुपए मूल्य की कोकीन की तस्करी करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि यह मादक पदार्थ चॉकलेट के डिब्बों में 300 कैप्सूल में छिपाया गया था। सूत्रों ने बताया कि यह गिरफ्तारी डीआरआई अधिकारियों को मिली एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। खुफिया जानकारी के आधार पर, डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने 14 जुलाई को मुंबई हवाई अड्डे पर महिला यात्री के पहुंचने पर उसे रोक लिया। उसके सामान की गहन जांच के बाद 6 ओरियो और 3 चॉकलेट के डिब्बे बरामद हुए। खोलने पर, सभी 9 डिब्बों में एक सफेद पाउडर जैसा पदार्थ भरा हुआ पाया जिसके बारे में कहा गया कि वह कोकीन है। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 300 ऐसे कैप्सूल बरामद किए गए।

ये भी पढ़े- स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान अस्पताल में भर्ती, वीडियो देखकर टेंशन में आए फैंस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें