Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Health Tips: रोज सुबह पीजिए दालचीनी का पानी, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे

July 17, 2025

Health Tips: रोज सुबह पीजिए दालचीनी का पानी, सेहत को मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Lifestyle : रसोई में पड़े मसाले भी हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होतें है। जिनका आयुर्वेद में एक अहम स्थान है। ये ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत को भी मजबूती प्रदान करते हैं। इन्हीं चमत्कारी मसालों में से एक है दालचीनी (Cinnamon) जिसकी महक जितनी तेज होती है, इसके फायदे उससे कहीं ज्यादा असरदार। अगर आप अपनी दिनचर्या में रोज सुबह दालचीनी का पानी शामिल करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए एक वरदान साबित हो सकता है।

पोषक तत्वों का खजाना है दालचीनी

दालचीनी में विटामिन-A, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी भरपूर होती है, जो शरीर को कई स्तर पर सुरक्षा और मजबूती प्रदान करते हैं।

Drink cinnamon water 
Drink cinnamon water 

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता को करे मजबूत

हर सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से इम्यून सिस्टम एक्टिव और मजबूत बनता है। बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से बचने में यह प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर है।

2. वजन घटाने में सहायक

दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। साथ ही, यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। पेट और कमर की चर्बी घटाने में यह एक नैचुरल फैट कटर की तरह काम करता है।

3. डायबिटीज में फायदेमंद

टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद लाभकारी हो सकता है। दालचीनी का पानी ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है। हालांकि, नियमित दवा लेने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

4. पाचन को रखे दुरुस्त

गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की समस्या है? तो दालचीनी का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और पेट को हल्का महसूस कराता है। साथ ही यह कब्ज की समस्या को भी दूर करता है।

कैसे बनाएं दालचीनी का पानी?

एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक इंच दालचीनी की स्टिक डालें।

इसे रातभर भिगोकर रखें या 5-10 मिनट तक उबालें।

सुबह खाली पेट हल्का गुनगुना करके पिएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें