Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP के इस जिले में सुबह-सुबह भीषण हादसा, सड़क पर बिछीं लाशें; 6 लोगों की मौके पर मौत

July 19, 2025

UP के इस जिले में सुबह-सुबह भीषण हादसा, सड़क पर बिछीं लाशें; 6 लोगों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुथरा जिले में एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ है। जिले के थाना बलदेव क्षेत्र के माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे एख इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए। इको सवार सभी लोग आगरा से नोएडा लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान रोहित पुत्र धर्मवीर, धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा और पारस सिंह तोमर पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश के तौर पर हुई है। वहीं, सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर हलालपुर थाना बासोनी आगरा की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

बस चालक को आई नींद की झपकी

पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन का सुराग नहीं लग पाया है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, बलदेव थाना इलाके में एक बस पलटने का मामला भी सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इसकी वजह से बस पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार 29 लोग घायल हुए हैं। 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली से भिंड जा रही थी बस

बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर करीब साढ़े 3 बजे पलट गई। बस में 60-65 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों की पहचान पूजा पुत्री रामवृक्ष, अक्षय, राहुल रावत पुत्र बाबूलाल और मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत के तौर पर हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें