Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युद्ध नशेयां विरुद्ध : न्यू हरदयाल नगर में कुख्यात नशा तस्कर लड्डू का अवैध निर्माण ध्वस्त

July 25, 2025

युद्ध नशेयां विरुद्ध : न्यू हरदयाल नगर में कुख्यात नशा तस्कर लड्डू का अवैध निर्माण ध्वस्त

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध शुरू किए गए युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत, नगर निगम जालंधर ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के सहयोग से गुरुवार को न्यू हरदयाल नगर में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई अधिकारियों द्वारा युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त करने के चल रहे अभियान के तहत की गई। इस अभियान के दौरान, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा और ए.डी.सी.पी.-1 जालंधर आकर्षि जैन तथा ए.सी.पी उत्तरी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने नगर निगम अधिकारियों को पुलिस सहायता प्रदान की।

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि नगर निगम को कुख्यात नशा तस्कर विजय कुमार उर्फ लड्डू द्वारा अवैध निर्माण किए जाने की सूचना मिली थी। नगर निगम और पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण किए गए ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिससे यह कड़ा संदेश गया कि जालंधर शहर में नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एन.डी.पी.एस.) अधिनियम और अन्य अपराधों के तहत कुल 20 मामले दर्ज है।

उन्होंने इस कार्रवाई को ड्रग तस्करों के वित्तीय नैटवर्क को खत्म करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें फिल्लौर क्षेत्र, धनकिया मोहल्ला, रामा मंडी, गढ़ा, भार्गव नगर, बस्ती गुजां और लोहियां में ड्रग तस्करों के अवैध ढांचों को ध्वस्त करना शामिल है। कमिश्नरेट पुलिस ने समाज से नशे को खत्म करने के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से जालंधर को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़ें :- ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत… मृतकों के परिजन को 25-25 लाख मिलेगा मुआवजा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें