Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ का 146वां दिन: लुधियाना में महिला तस्कर के घर चला पर पीला पंजा; 414 स्थानों पर की छापेमारी, 103 तस्कर काबू

July 26, 2025

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ का 146वां दिन: लुधियाना में महिला तस्कर के घर चला पर पीला पंजा; 414 स्थानों पर की छापेमारी, 103 तस्कर काबू

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में से नशीले पदार्थो के मुकम्मल खात्मे के लिए चलाई गई जंग युद्ध नशेयां विरुद्ध को 146वें दिन जारी रखते हुए पंजाब पुलिस ने 414 स्थानों पर छापेमारी की। जिसके, चलते राज्य में 69 एफआईआर दर्ज करके 103 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ, 146 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशों के तस्करों की संख्या 23,377 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे में से 21.17 किलोग्राम हैरोइन, 1 किलो अफीम, 8859 नशीली गोलियां/ कैपसूल/ टीके और 1.62 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की
यह आपरेशन डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय चलाया गया। स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि 86 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में छापेमारी की है। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 453 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की है। स्पैशल डीजीपी ने कहा कि पुलिस ने डी-एडिक्शन के हिस्से के तौर पर 81 व्यक्तियों को नशा छुड़ाओ और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटैंडैंट को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए कहा गया है।

लुधियाना में महिला तस्कर का घर ध्वस्त
लुधियाना: गांव मलकपुर में 13 साल से नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त महिला के घर पर पीला पंजा चल गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ ग्लाडा के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस ने यह कारवाई नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त महिला अमरजीत कौर के घर पर की। पुलिस ने बताया कि महिला अमरजीत कौर साल 2013 से नशा तस्करी में संलिप्त थी। उस पर नशा तस्करी के 8 मामले दर्ज है। साल 2021 में पुलिस ने उसे नशे के साथ पकड़ा था। सी.पी स्वपन शर्मा का कहना है कि तस्करों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें