खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच द ओवल (लंदन) में खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारतीय टीम ने 6 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन का बड़ा लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम पूरे 367 रन बनाकर आउट हो गई। यानी भारत ने यह मुकाबला सिर्फ 6 रनों से अपने नाम कर लिया।
सिराज ने फिर से कमाल कर दिखायाः सौरव गांगुली
“टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन। शुभमन गिल की कप्तानी और सभी खिलाड़ियों की मेहनत काबिले-तारीफ है। सिराज ने फिर से कमाल कर दिखाया।”
#WATCH | कोलकाता: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने पांचवें टेस्ट मैच में भारत की जीत पर कहा, “बहुत अच्छा। कल जब मैच खत्म हुआ, तो मेरे मन में यही था कि भारत जीतेगा। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वह लाजवाब थी… भारतीय खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा… pic.twitter.com/z8c2bHkhLs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
जो रूट और हैरी ब्रूक की शतकीय पारियां गई बेकार
इंग्लैंड की तरफ से जो रूट और हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाए। लेकिन इन दोनों की मेहनत टीम को जीत नहीं दिला पाई। भारत के गेंदबाज़ों ने आखिर में दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया।
#INDvsENG पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की जीत पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा, “पहले मैच से लेकर पांचवें टेस्ट मैच के पांचवें दिन तक पूरी टीम ने अविश्वसनीय लड़ाई लड़ी है। हर किसी को विश्वास था कि हम लोग मैच जीतेंगे। भगवान ने मेरे लिए कुछ अच्छा लिखा होगा इसलिए आज… pic.twitter.com/ibzV726MoN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2025
भारतीय खिलाड़ियों की शानदार गेंदबाज़ी
-मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली पारी में 4-4 विकेट लिए।
-आकाश दीप ने भी अहम विकेट चटकाकर योगदान दिया।
-दूसरी पारी में भी गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और मैच को भारत के पक्ष में मोड़ा।
𝗕𝗲𝗹𝗶𝗲𝗳. 𝗔𝗻𝘁𝗶𝗰𝗶𝗽𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻. 𝗝𝘂𝗯𝗶𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻!
Raw Emotions straight after #TeamIndia‘s special win at the Kennington Oval 🔝#ENGvIND pic.twitter.com/vhrfv8ditL
— BCCI (@BCCI) August 4, 2025
पहली पारी में भारत की हुई थी खराब शुरुआत
मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में सिर्फ 224 रन बनाए। करुण नायर ने 57 रन बनाए लेकिन उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिल सका। इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5 विकेट लिए और जोश टंग ने 3 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड को पहली पारी में मिली थी मामूली बढ़त
अपनी पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 247 रन बना पाई और भारत पर 23 रन की मामूली बढ़त हासिल की। जैक क्रॉली ने 64 रन और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...