Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अकाली दल की सरकार बनने पर अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस करेंगे : सुखबीर बादल

August 10, 2025

अकाली दल की सरकार बनने पर अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस करेंगे : सुखबीर बादल

बाबा बकाला/अमृतसर Akali Dal: शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाबियों को आश्वासन दिया कि अकाली दल की सरकार बनने पर अधिग्रहीत जमीनें किसानों को उसी तरह वापस कर देंगे, जिस तरह से उन्होंने 2016 में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के लिए अधिग्रहीत जमीन किसानों को लौटा दी थी। रक्खड़ पुनिया के अवसर पर संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘हम अपने जीवन का बलिदान दे सकते हैं।

हर रोज अनिश्चितकालीन मार्च निकाला जाएगा
लेकिन, किसानों से इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं करने देंगे। इसलिए हम 1 सितंबर से ‘जमीन बचाओ मोर्चा’ शुरू कर रहे हैं, जो मोहाली से अंब साहिब गुरुद्वारे से शुरू होकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरहंवद केजरीवाल के नए शीश महल तक जाएगा और हर रोज अनिश्चितकालीन मार्च निकाला जाएगा। जब, तक कि सरकार किसानों की जमीन न लौटाती।’

किसानों की उपजाऊ जमीन को कौड़ियों के दाम में हड़पकर…
बादल ने कहा कि पूर्ववर्ती अकाली सरकारों ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए जमीन एक्वायर करने पर पर्याप्त मुआवजा दिया, इसके विपरीत केजरीवाल किसानों की उपजाऊ जमीन को कौड़ियों के दाम में हड़पकर 30,000 करोड़ रुपए के सौदे के हिस्से के रूप में इसे दिल्ली के बिल्डरों को सौंपने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि अधिग्रहीत की जा रही 65,000 एकड़ जमीन के किसानों को पहले से ही सभी रजिस्ट्रियों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और यहां तक कि जमीन उपयोग प्रक्रियाओं को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘2017 में सरकार बनने पर हम बाहरी लोगों को पंजाब में जमीन खरीदने पर प्रतिबंध लगा देंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें