Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 दिनों से चल रहा एंटी-टेरर ऑपरेशन… किश्तवाड़ में 2 से 3 आतंकी घिरे, मुठभेड़ जारी

August 10, 2025

10 दिनों से चल रहा एंटी-टेरर ऑपरेशन… किश्तवाड़ में 2 से 3 आतंकी घिरे, मुठभेड़ जारी

Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुल इलाके में भारतीय सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है। सेना को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो आतंकी छिपे हुए हैं, जिसके बाद जवानों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी हो रही है। सेना ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।

ऑपरेशन अखल जारी
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में चल रहा ऑपरेशन ‘अखल’ शनिवार को भी जारी रहा। आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह ऑपरेशन 1 अगस्त से शुरू हुआ था और इसे अब तक के सबसे लंबे आतंकवाद रोधी अभियानों में गिना जा रहा है। अब तक इस अभियान में दो आतंकी मारे जा चुके हैं।

किश्तवाड़ में तलाशी अभियान
शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किश्तवाड़ जिले में 26 घरों की तलाशी ली। इनमें हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद अमीन भट उर्फ जहांगीर सरूरी का घर भी शामिल था। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी में अधिकतर घर उन आतंकियों के थे जो पाकिस्तान, पीओके से सक्रिय हैं और सीमा पार से हथियारों व गोला-बारूद की तस्करी में शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें