
Lifestyle: आज के बीजी लाइफस्टाइल में सेहत का ध्यान रखना जितना ज़रूरी है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। लेकिन क्या हो अगर दिन की शुरुआत एक ऐसी घरेलू चीज़ से की जाए, जो ना सिर्फ आपकी सेहत को बेहतर बनाए, बल्कि कई सामान्य बीमारियों से भी बचाए रखे? आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट शहद और दालचीनी का सेवन करना एक ऐसा ही असरदार उपाय है।
मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा के अनुसार, शहद और दालचीनी का मेल एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है, जो शरीर को भीतर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है। हाल ही में उनके यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने इसके फायदे विस्तार से बताए हैं। आइए जानते हैं, इस हेल्दी कॉम्बिनेशन को सुबह खाली पेट लेने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं
वज़न कम करने में मिलती है मदद
अगर आप वजन घटाने के लिए कई तरह की डाइट और एक्सरसाइज़ आजमा चुके हैं, तो यह आसान सा नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जबकि शहद शरीर को जरूरी एनर्जी देता है। रोज सुबह 1-2 ग्राम दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है।
त्वचा को बनाता है दमकता हुआ
शहद और दालचीनी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करते हैं। इसका असर चेहरे पर ग्लो और निखार के रूप में दिखता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को संक्रमण और पिंपल्स से भी बचाते हैं। नियमित सेवन से त्वचा स्वच्छ, चमकदार और जवां बनी रहती है।
कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए भी है फायदेमंद
आधुनिक जीवनशैली में कोलेस्ट्रॉल एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुका है। इस मिश्रण का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। इससे न सिर्फ दिल की बीमारियों का खतरा घटता है, बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है।

कैसे करें सेवन?
सुबह खाली पेट 1 चम्मच शहद में 1–2 ग्राम दालचीनी पाउडर मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें।
बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार भी लिया जा सकता है, लेकिन हमेशा भोजन से पहले ही सेवन करें।
मात्रा का ध्यान रखें अधिक सेवन से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।
ध्यान रखने योग्य बातें
हालांकि यह नुस्खा प्राकृतिक और सुरक्षित है, लेकिन यदि आप किसी मौजूदा स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं या दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, तो इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। गर्भवती महिलाओं और मधुमेह से पीड़ित लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...