खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट के टेस्ट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने क्रिकेट करियर को आज यानि 24 अगस्त, 2025 को विराम दे दिया। अपने संन्यास के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव और फैसले के बारे में साझा किया। पुजारा ने PTI से बातचीत में कहा कि उनके लिए सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलना बहुत सम्मान की बात रही। उन्होंने बताया, “जब मैंने 2010 में माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) की कप्तानी में डेब्यू किया, यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा था। उस समय टीम में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान खिलाड़ी थे। मैंने हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे खिलाड़ियों को देखकर बड़ा हुआ, इसलिए यह मेरे करियर का सबसे गौरवपूर्ण समय रहा।”
VIDEO | India’s Test cricket star Cheteshwar Pujara spoke about his debut game and his teammates after announcing his decision to retire from cricket.
He says, “When I made my debut in 2010 under Mahi bhai, it was a dream come moment for me because there were some great players… pic.twitter.com/Cm10jAk73Z
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2025
व्यक्तिगत निर्णय के तहत लिया संन्यास
चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। उन्होंने बताया कि उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए यह कदम उठाया। “मैंने पहले सोचा था कि इस रणजी सीजन में खेलूंगा। लेकिन मुझे लगा कि अगर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा तो वे देश के लिए खेलने के लिए तैयार हो सकते हैं। पिछले कुछ सालों से मैं टीम से बाहर था, इसलिए इसे लेकर कोई बात नहीं करना चाहता। संन्यास लेने का मुझे कोई पछतावा नहीं है। यह मेरे लिए गर्व का पल है कि मुझे इतने साल तक भारत के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिला। 2009 और 2011 में चोटें आई थीं, लेकिन मैं उनसे उबरकर वापस आया और खेला।”
अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत
चेतेश्वर पुजारा ने 2010 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया। पहले मैच की पहली पारी में पुजारा नंबर-5 पर आए और सिर्फ 5 रन बना पाए। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की और 72 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत को 7 विकेट से जीत मिली।
पुजारा का टेस्ट क्रिकेट में योगदान
पुजारा को टेस्ट क्रिकेट में उनकी धैर्यशील और मजबूत बल्लेबाजी के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने भारतीय टीम को कई मुश्किल परिस्थितियों में जीत दिलाई और हमेशा टीम के लिए समर्पित रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...