Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सफाई को लेकर सख्त दिखे निगम कमिश्नर, कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के हुक्म

August 31, 2025

सफाई को लेकर सख्त दिखे निगम कमिश्नर, कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के हुक्म

अमृतसर: निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने शहर की विभिन्न सड़कों का अचानक दौरा करके वहाँ की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, वहीं ज्वाइंट कमिश्नर डॉ. जय इंदर सिंह ने भी रेलवे स्टेशन से इंडिया गेट तक के मार्ग का दौरा किया। कमिश्नर शेरगिल ने गुजराती बस्ती, राम बाग चौक, मोरां वाला चौक, आईडीएच मार्केट, माहन सिंह गेट, हॉल बाज़ार, हेरिटेज स्ट्रीट, कटरा जैमल सिंह और सिकंदरी गेट का दौरा किया। कूड़ा फैलाने और अतिक्र मण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और चालान जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों पर कूड़ा न फैलाएँ और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखें। स्वच्छता शाखा को सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए काम तेज़ करने के निर्देश दिए गए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्नण बोर्ड के सहयोग से ऐसे वितरकों, थोक विक्र ेताओं और निर्माताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इनफोरसमैंट विंग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्र मण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, विशेषकर हेरिटेज स्ट्रीट पर, ताकि पैदल यात्रियों की आवाजाही सुगम और सुरक्षित हो सके।

ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें