एंटरटेनमेंट डेस्क: हीर एक्सप्रेस इस सीज़न की सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज़ में से एक बनकर उभर रही है। प्यार, परिवार और ड्रामा से भरी इसकी भावनात्मक कहानी ने दर्शकों में गहरी उत्सुकता जगा दी है। दिलों को छू लेने वाले हीर मैं वेखी के बाद, मेकर्स अब लेकर आए हैं नया गाना ना तेरे जैसा यार मिलेया एक खुशनुमा रोमांटिक ट्रैक, जो आपके प्लेलिस्ट पर बार-बार बजने वाला है।
यह गीत खूबसूरती से दर्शाता है लीड जोड़ी दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी की सहज केमिस्ट्री को, जो लंदन की मनमोहक पृष्ठभूमि में फिल्माया गया है। इस गाने को हिटमेकर तनिष्क बागची ने कंपोज़ किया है, इसके बोल शलोक लाल ने लिखे हैं और इसे दिलकश आवाज़ दी है अल्तमाश फ़रीदी और श्रेय जैन ने। यह गीत सबसे पवित्र रूप में प्यार और दोस्ती का जश्न मनाता है।
गाने के बारे में बात करते हुए तनिष्क ने कहा:
“ना तेरे जैसा यार मिलेया के साथ मेरा मक़सद एक ऐसा गीत बनाना था जो सहज भी लगे और सदाबहार भी। ऐसा ट्रैक जो तुरंत ही आपको मुस्कुराने पर मजबूर कर दे और उस खास इंसान की याद दिला दे। अल्तमाश और श्रेया ने इस गाने को एक अलग ही टेक्सचर दिया है, जबकि शलोक के बोलों ने इसे सीधी, ईमानदार और दिल से जुड़ी भावना दी। दिविता और प्रीत को इसे पर्दे पर ज़िंदा करते देखना सोने पर सुहागा जैसा है।”
हीर एक्सप्रेस, चटपटे इमोशन्स और जड़ों से जुड़े किरदारों के साथ एक संपूर्ण पारिवारिक ड्रामा और मनोरंजन का वादा करती है। फिल्म में नज़र आएंगे डेब्यू कर रहीं दिविता जुनेजा, एक्टर प्रीत कमानी और साथ ही दिग्गज कलाकार अशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक अहम भूमिकाओं में।
हीर एक्सप्रेस को प्रस्तुत कर रहे हैं ट्यूलिप एंटरटेनमेंट, मेरी गो राउंड स्टूडियोज़ और क्रिएटिव स्ट्रोक्स ग्रुप। फिल्म के निर्माता हैं उमेश शुक्ला, आशीष वाघ, मोहित छाबड़ा और संजय ग्रोवर, सह-निर्माता हैं संपदा वाघ और इसका निर्देशन किया है उमेश शुक्ला ने। 12 सितंबर 2025 को हीर एक्सप्रेस सिनेमाघरों में देखें!
मेष: दिन शुभ रहेगा...