Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

बाढ़ आपदा को लेकर संघ ने बढ़ाई सेवाकार्यों की गति, हर वर्ग तक पहुंच रहे हैं स्वयंसेवक : इकबाल सिंह

September 6, 2025

बाढ़ आपदा को लेकर संघ ने बढ़ाई सेवाकार्यों की गति, हर वर्ग तक पहुंच रहे हैं स्वयंसेवक :  इकबाल सिंह

जालंधर: पंजाब में बाढ़ के रूप में आई आपदा की भयावहता को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समाज के सहयोग से अपने सेवा कार्यों की गति को और बढ़ा दिया है। संघ के पंजाब प्रांत संघचालक स. इकबाल सिंह ने कहा है कि संघ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और उपेक्षित इलाकों में सेवाकार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

प्रैस को जारी विज्ञप्ति में स. इकबाल सिंह ने बताया कि सेवा भारती, भारत विकास परिषद्, विद्या भारती, किसान संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इत्यादि, माधव राव मूले सेवा समिति, सरहदी लोकसेवा समिति आदि संगठनों के बैनर तले संघ के स्वयंसेवक आपदाग्रस्त लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में 41 स्थानों पर संघ के 1743 स्वयंसेवक सेवा, राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हैं। लोगों को जरूरत अनुसार पका हुआ भोजन, सूखा राशन, पीने का पानी, तिरपालें, कम्बल, फोल्डिंग बेड, आश्रय स्थल, दवाएं, आडोमास और पशुओं के लिए हरा व सूखा चारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। कई स्थानों पर मेडिकल कैम्पों का भी आयोजन किया जा रहा है।

संघ के स्वयंसेवकों द्वारा अभी तक 12000 परिवारों तक सहायता पहुंचाई गई है। स. इकबाल सिंह ने बताया कि आपदाकाल में संकट के साथ-साथ समाज की जागृत शक्ति के दर्शन हुए हैं और देखने में आया है कि समाज का हर वर्ग पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आया है।

जारीकर्ता
विश्व संवाद केंद्र, पंजाब।
भगत सिंह चौक, नई रेलवे रोड,
जालन्धर।
सम्पर्क: 77106-55605

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें