Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बाढ़ के बाद स्कूल खुलते ही हुआ हादसा, परिजनों में भय का माहौल

September 8, 2025

पंजाब में बाढ़ के बाद स्कूल खुलते ही हुआ हादसा, परिजनों में भय का माहौल

Punjab News : पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सरकार ने सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए थे। आज सरकार के आदेश पर स्कूल खुल गए, लेकिन नाभा के निकटवर्ती गांव ककराला के पास निजी इंडो-ब्रिटिश स्कूल नाभा की एक बस नाले में गिर गई, जिसमें 20 बच्चे सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।

घटनास्थल पर लोग जमा हो गए और स्कूल स्टाफ भी पहुंच गया क्योंकि भारी बारिश के कारण सड़क बहुत संकरी थी और गड्ढे भी थे। जब बस को साइड देने की कोशिश की गई तो बस एक तरफ पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों और स्कूल स्टाफ ने बताया कि बस के जाने के लिए पूरा रास्ता था। बस तुरंत चोय में पलट गई और बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

बस को साइड में करने के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, यह हादसा नाभा के इंडो-ब्रिटिश निजी स्कूल की एक बस के साथ हुआ। बस सुबह बच्चों को लेकर गांव ककराला-दुल्लड़ी रोड से स्कूल की ओर आ रही थी। इसी बीच, सामने से एक गाड़ी आ गई और ड्राइवर ने बस को साइड में करने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचें और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर जताया गुस्सा
हादसे की सूचना मिलते ही अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। बच्चों को सुरक्षित देखकर उन्होंने राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही उन्होंने स्कूल प्रबंधन और बस मालिकों की लापरवाही पर गुस्सा भी जताया। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी निजी बसें बिना किसी निरीक्षण और सुरक्षा मानकों की परवाह किए रोज़ाना बच्चों को ले जाती हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें