Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kapil Sharma को मनसे की चेतावनी, अपने शो में मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना करें बंद

September 12, 2025

Kapil Sharma को मनसे की चेतावनी, अपने शो में मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहना करें बंद

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने बृहस्पतिवार को हास्य अभिनेता कपिल शर्मा को अपने शो में मुंबई को बॉम्बे या बंबई कहकर उसका अपमान करने को लेकर चेताया और कहा कि अगर यह बंद नहीं किया तो वह इसके खिलाफ कड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मनसे नेता अमेय खोपकर ने पत्रकारों से बात करते हुए कपिल शर्मा को यह चेतावनी दी। खोपकर पार्टी की फिल्म शाखा के प्रमुख हैं। यह चेतावनी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा स्थानीय निकाय चुनावों से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच मुंबई में अपने चचेरे भाई और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के घर जाने के एक दिन बाद आई है। खोपकर ने कहा, इस शहर का नाम मुंबई है।

कपिल शर्मा के शो में, हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं और इस नए सीजन के शुरू होने से पहले भी.. शहर को हमेशा बॉम्बे या बम्बई कहा जाता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह कोई आपत्ति नहीं, बल्कि गुस्सा है। मैं कपिल शर्मा को चेतावनी दे रहा हूं। खोपकर ने कहा, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अगर यह गलती से हुआ है, तो गलती सुधार लें। आपके शो में जो भी आए, चाहे वे सेलिब्रिटी हों या एंकर, उन्हें पहले बताएं कि वे मुंबई को बॉम्बे या बंबई न कहें। उन्हें मुंबई कहना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मनसे एक आंदोलन शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें- Video: रोहित शर्मा और पत्नी रितिका का मजेदार वीडियो वायरल, फैंस बोले- पत्नी के आगे तो शेर भी भीगी बिल्ली

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें