नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले क्रिकेट मुकाबले से पहले देशभर में माहौल गर्म हो गया है। जहां एक ओर खेल प्रेमियों को इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को लेकर जनता का गुस्सा फुट पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी, जिनमें कई परिवारों के सदस्य भी थे।
सरकार की नीति: बहुपक्षीय मंचों पर खेल की इजाजत
भारत सरकार ने दो टूक कहा है कि भारत केवल बहुपक्षीय टूर्नामेंटों (जैसे एशिया कप या विश्वकप) में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज फिलहाल पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस नीति के बावजूद, जनता के बीच यह सवाल बना हुआ है कि ऐसा मुकाबला कितना उचित है।
मैच में रोमांच की कमी?
रोचक बात यह है कि ऐसे हाई-प्रोफाइल मुकाबले के बावजूद स्टेडियम के हजारों टिकट अभी भी बिके नहीं हैं। शुक्रवार को भारतीय टीम का अभ्यास सत्र भी फीका रहा दर्शकों की उपस्थिति बेहद कम थी। इससे स्पष्ट है कि देश के एक बड़े वर्ग में इस मैच को लेकर जोश नहीं है।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया।
UP: Vishwa Hindu Raksha Parishad performs hawan for Team India’s victory against Pakistan in Asia Cup
Read @ANI Story | https://t.co/plCpTNlMgA#AsiaCup #Hawan #IndiavsPaksitan pic.twitter.com/veYf3VnErH
— ANI Digital (@ani_digital) September 14, 2025
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने दिया बयान
एशिया कप 2025 में आज होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद कटु हैं। पाकिस्तान ने लगातार भारत को बर्बाद करने की विदेश नीति अपनाई है। उसने आतंकवादियों को पनाह दी है, प्रशिक्षित किया है, उन्हें धन दिया है और भारत के निर्दोष लोगों और निर्दोष शहरों पर आतंकवादी हमले करवाए हैं। पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का रिश्ता नहीं होना चाहिए। कोई भी खेल, सांस्कृतिक या कूटनीतिक रिश्ता नहीं होना चाहिए। यह भारत के लोगों और शिवसेना की भी भूमिका है। बालासाहेब की भी ऐसी ही भूमिका थी और हम इस भूमिका से सहमत हैं। लेकिन BCCI और ICC का तर्क यह है कि यह सही है कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का द्विपक्षीय मैच नहीं होगा लेकिन अगर हम बहु-देशीय बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में इस भूमिका को आगे बढ़ाते हैं, तो भारतीय टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ सकता है। फिर भी, जब हमें देश की भावनाओं की चिंता होती है, तो हम ऐसे मैचों का विरोध ज़रूर करते हैं…”
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: एशिया कप 2025 में आज होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बेहद कटु हैं। पाकिस्तान ने लगातार भारत को बर्बाद करने की विदेश नीति अपनाई है। उसने आतंकवादियों को पनाह दी है, प्रशिक्षित किया है,… pic.twitter.com/BBh2ZwjjOU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2025
संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा
एशिया कप 2025 में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा, “मुझे लगता है कि आज का मैच नहीं होना चाहिए था। अभी भी कुछ समय है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि BCCI ऐसा सोचता है। यह बेहद शर्मनाक है; पहलगाम की घटना को अभी 6 महीने भी नहीं हुए हैं। उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर हुआ था… मुझे बुरा लगता है कि इतना कुछ होने के बावजूद, उन्हें इस मैच के आयोजन में कोई शर्म नहीं है। मुझे लगता है कि इन लोगों को इस बात की परवाह नहीं है कि लोग मारे गए… मैंने कल कहीं पढ़ा था कि आपको मिलने वाला पैसा आपकी देशभक्ति तय करता है। क्या यह सच है?… क्या आपके मन में उन लोगों के लिए कोई भावना नहीं है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है?… कुछ क्रिकेटरों ने कहा कि वे मैच नहीं चाहते, लेकिन जो लोग इच्छुक हैं और तैयार हैं, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि आपको हीरो इसलिए माना जाता है क्योंकि आप देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्या आपको लगता है कि आप सचमुच हीरो हैं? आप उस देश के लोगों के खिलाफ खेल रहे हैं जिनके हाथ खून से रंगे हैं…”
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: एशिया कप 2025 में आज भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए संतोष जगदाले की बेटी असावरी जगदाले ने कहा, “मुझे लगता है कि आज का मैच नहीं होना चाहिए था। अभी भी कुछ समय है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि BCCI ऐसा सोचता है। यह बेहद शर्मनाक है;… pic.twitter.com/HP50EQhSOH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 14, 2025
मेष: दिन शुभ रहेगा...