Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने मोहिंदर केपी के बेटे के निधन पर जताया शोक, कहा-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

September 18, 2025

कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने मोहिंदर केपी के बेटे के निधन पर जताया शोक, कहा-दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जालंधर: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बता दें कि आज मॉडल टाउन स्थित पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के आवास पर पहुँचकर कैबिनेट मंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसी के साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जवान बेटे के इस तरह चले जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, ईश्वर परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस अवसर पर सहकारी कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष पवन कुमार टीनू और आप नेता राजविंदर कौर थियारा भी उपस्थित थे। गौरतलब है कि पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के पुत्र रिची केपी का हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें: जानें कौन हैं पृथ्वी शॉ की Girlfriend Akriti Agarwal… सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर हो रही वायरल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें